Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर में भट्ठा मुनीम से लाखों की लूट करने वाले बदमाशो से हुई पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर/बडगांव: चार दिन पूर्व बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ा स्थित ओम ब्रिक्स फील्ड भट्ठे से लेबर को बांटने के लिए लेकर जा रहे मुनीम मुनेश कुमार से तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की लूट की थी।

बीती रात थानाध्यक्ष बडगांव विनय शर्मा मय पुलिस टीम के साथ जड़ौदा पांडा, कल्लनेहड़ी रोड़, आशाराम त्यागी स्कूल के पास चैकिंग कर रहे थे, तभी एक बाईक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रुकने का ईशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर कल्लनेहड़ी की तरफ कच्चे रास्ते पर भागने लगे, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग जाने के कारण दोनों बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गयI

घायल बदमाशों की पहचान गोटू पुत्र पप्पू निवासी सम्मलहेडी थाना रामपुर मनिहारान और अंशुल पुत्र ऋषिपाल निवासी सूबरी थाना नानौता के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश थाना बडगांव पर पंजीकृत धारा 309(4) के वांछित अभियुक्त है। घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है।

बदमाशो के पास से पुलिस ने लुटे गए 2 लाख रुपए , 1 अवैध तमंचा , 2 जिंदा कारतूस , 1 मसकट, ,1 मोटरसाइकल बरामद करने का दावा किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img