Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हैं भाजपा नेता, जिम्मेदारी सपा के घेरा पंचायत की

  • सपाइयों ने पार्टी हाईकमान को कर दी जिलाध्यक्ष की शिकायत, कार्रवाई की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: समाजवादी पार्टी में कुछ भी संभव हो सकता है। भाजपा के एक नेता को घेरा पंचायत कार्यक्रम आयोजन समिति की कमान दे दी। इसको लेकर सपा नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसकी शिकायत की है। जिस भाजपा नेता को सपा जिलाध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसके फोटो भाजपा एमएलसी डा. सरोजनी अग्रवाल के साथ वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस मुद्दे पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मौन साधे हुए हैं।

सपा नेताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सपा का घेरा पंचायत कार्यक्रम वर्तमान में चलाया जा रहा है। कैंट विधानसभा की संचालन कमेटी एवं घेरा पंचायत कार्यक्रम आयोजन समिति में सुबोध मलिक को सम्मलित किया गया है।

सुबोध मलिक भाजपा नेता है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रखी है, फिर भी उसे सपा के कार्यक्रम की जिम्मेदारी देकर पार्टी हाईकमान के निर्णय का उपहास उड़ाया जा रहा है। इस तरह के निर्णय लेने से सपा का भारी नुकसान हो रहा है। यही नहीं, अनुसूचित जाति व जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पुरानी जमीन से जुड़े हुए 26 साल पुराने कार्यकतार्ओं को जिलाध्यक्ष द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे समाजवादी पार्टी कमजोर हो रही है।

मेरठ जनपद के जिलाध्यक्ष द्वारा जानबूझकर यह काम किया जा रहा है। इस प्रकरणका का संज्ञान लेते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसी मांग सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को भेजे गए पत्र में की है।

सपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है। जिलाध्यक्ष पर आरोप है कि पार्टी के पुराने कार्यकतार्ओं व पदाधिकारियों की उपेक्षा कर नजर अंदाज किया जा रहा है। इस शिकायती पत्र पर सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रेमी समेत कई लोगों के हस्ताक्षर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img