Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

UP News: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, सामूहिक विवाह में अब कन्याओं को दिया जाएगा सिंदूरदान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सामूहिक विवाह योजना को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है। अब इस योजना के अंतर्गत कन्या को उपहार स्वरूप सिंदूरदान भी प्रदान किया जाएगा। यह कदम पारंपरिक विवाह रीति-रिवाजों और महिला गरिमा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इतना ही नहीं, इस योजना का लाभ उठाने के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा को भी बढ़ाया गया है। पहले यह सीमा 2 लाख थी, जिसे अब बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है। इसके अलावा, प्रति जोड़ा खर्च की राशि भी 51,000 से बढ़ाकर 1,00,000 कर दी गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने नया शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश के अनुसार, कन्या के अभिभावक का यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। विवाह योग्य आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होंगे। योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री व दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी।

खर्च में पुजारी-मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल है। जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे। कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा।

जर्मन हैंगर की व्यवस्था

इस राशि में विवाह संपन्न कराने वाले पुजारी और मौलवी की दक्षिणा व पारिश्रमिक भी शामिल होगा। 100 या उससे अधिक जोड़ों के विवाह समारोह के लिए जर्मन हैंगर की व्यवस्था की जाएगी। यह पंडाल काफी उम्दा किस्म का होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img