नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। साल 2025 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बार दर्शकों के लिए फिल्म में खास ट्विस्ट है — यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स दिखाए गए हैं। यही वजह है कि इसे दो वर्ज़न में रिलीज किया गया है: ‘हाउसफुल 5ए’ और ‘हाउसफुल 5बी’। दो क्लाइमेक्स की नई अवधारणा ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था और अब जब यह सिनेमाघरों में आ गई है, तो फैंस भारी संख्या में थिएटरों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ देखकर लौटे लोगों का कैसा रहा रिएक्शन।
लोगों ने दी सलाह
कई लोगों ने फिल्म को देखने के बाद सलाह दी है कि फिल्म के पहले 5 मिनट काफी महत्वपूर्ण हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर मिस न करें। कुछ यूजर्स ने फिल्म की ओपेनिंग शानदार बताया और इसे बिल्कुल भी मिस न करने वाला बताया।
सिनेमाघर के बाहर लगीं लंबी लाइनें
‘हाउसफुल 5’ को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें सुबह-सुबह ही थिएटर के बाहर फिल्म के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी दिख रही हैं। जो दर्शाती हैं कि फिल्म को लकर लोगों में क्रेज है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें थिएटर के बाहर फैंस का हुजूम देखने को मिल रहा है। ये वीडियो ओडिशा के भुवनेश्वर का बताया जा रहा है।
यूजर बोले- अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी कोई नहीं कर सकता
एक यूजर ने फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म बताया। एक-एक जोक काफी बेहतरीन है। यूजर ने कहा कि कोई भी अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी नहीं कर सकता।
कुछ लोगों ने फिल्म को बताया बेकार
हालांकि, कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेकार बताया और अक्षय कुमार को फिल्म में बर्बाद करने की बात कही।

