Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: खनन से लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोतवाली रामपुर मनिहारन क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में खनन सामग्री से लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। हादसे को लेकर लोगों में भारी रोष है और ग्रामीण लगातार करीब ढाई घंटे से सड़क पर जाम लगाए बैठे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग की है और कहा है कि जब तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, वे जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।

हादसे से क्षेत्र में तनाव का माहौल

हादसे से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि स्थानीय प्रशासन पर भी अवैध खनन और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img