जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर की शाकुम्भरी रेंज के अन्तर्गत शाकुम्भरी बीट एवं रेंज परिसर शाकुम्भरी में वानिकी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में उपस्थित समस्त गणमान्यों द्वारा पर्यावरण हितैषी गतिविधियाँ अपनाकर शाकुम्भरी वन ब्लॉक कक्ष सं0-1 क्षेत्रफल-3.5 हे. को त्रिवेणी वन की स्थापना की गई, जिसमें मुख्यतः पीपल, बरगद, नीम, कंजू, बांस, अर्जुन आदि स्थानीय प्रजातियों का सभी गणमान्य व्यक्तियों, अध्यापक, छात्र-छात्रायें, विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सभी ने उत्साह के साथ “एक पेड मां के नाम” रोपण किया गया तथा सुरक्षा का दायित्व लिया गया।
राखी पुण्डीर, ब्लाक प्रमुख, मुजफ्फराबाद और योगेश पुण्डीर, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख मुजफ्फराबाद, श्वेता सैन, प्रभागीय वनाधिकारी, शिवालिक वन प्रभाग, सहारनपुर तथा आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सहारनपुर के अध्यापकों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यतः प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा “एक पेड मां के नाम 2.0” पौधारोपण करने हेतु जनमानस को जागरूक व प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में राकेश चन्द्र यादव, एसडीओ, विशन सिंह यादव, लव सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं तथा आशा मॉडन पब्लिक स्कूल, सहारनपुर के अध्यापक, छात्र-छात्रायें, स्थानीय ग्रामीण तथा शिवालिक वन प्रभाग के अधिकारी / कर्मचारियों सहित लगभग 100 से अधिक व्यक्ति उपस्थित रहे।

