जनवाणी सवांददाता |
नहटौर: सब मिशन एग्रीकल्चर आत्मायोजना के अंतर्गत ग्राम सीकरी बुजुर्ग में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कर्षि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और बिल के खिलाफ किये जा रहे आंदोलन को विपक्षी पार्टियों का षड्यंत्र बताया।
ग्राम सीकरी बुजुर्ग में किसान संवाद कार्यक्रम में कर्षि मंत्री का सिख समुदाय द्वारा पगड़ी बांधकर व कार्यक्रम आयोजक शोभित त्यागी व अन्य भाजपाइयों द्वारा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में बनी नरेंद्र मोदी की सरकार ने कहा था कि हमारे ख़जाने पर पहला हक किसान गरीब व मजदूर का है।
उन्हें लाभांवित करने का काम किया।जबकि केंद्र की पूर्व में रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब ढाई लाख किसानों ने आत्महत्या की थी। वही प्रदेश की योगी सरकार ने सरकार बनने के बाद बहुत किसानों के माफ किये जिसमें 89 हजार 515 किसानों का 55 करोड़ रुपये मात्र बिजनौर के किसानों का माफ किया गया।
प्रदेश के 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी उत्तर प्रदेश में हुई योगी सरकार बनने से पहले गन्ने की पराई 746 हजार कुंतल होती थी, जबकि योगी सरकार में किसानों को नई तकनीक के दिये बीज नई तकनीक के बाद अब 1141 हजार कुंतल गन्ने की पेराई हो रही है।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने बिजनौर के 2 लाख 35 हजार किसानों को सहायता राशि दी।जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है उन्होंने किसानों से विपक्षी दलों के षड़यंत्र से बचने की अपील की।वही विधायक ओमकुमार ने कहा कि पूर्व की सरकारों के मुकाबले केंद्र की मोदी व प्रदेश योगी सरकार में किसानों की आय कई गुना बढ़ी है, लेकिन विपक्षी दल झूठ का भृम फैलाकर किसानों को बरगलाने का काम कर रहे है,किसानो को इसको समझना होगा।
इस अवसर पर ज्वाइंट डायेरक्टर मुरादाबाद मण्डल जेपी चौधरी, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, एसडीम धामपुर धीरेन्द्र सिंह,सीओ अजय अग्रवाल तथा पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, डॉ यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, कार्य्रकम आयोजक शोभित त्यागी, मृणाल त्यागी, अनूप वाल्मीकि, भूपेंद्र चौहान, मुकेंद्र त्यागी, महेंद्र सिंह धनोरिया, करन सैनी, सुमम त्यागी, धामपुर चेयरमैन राजू गुप्ता, अतुल मारवाड़ी, मनोज हिटलर, दर्पण रावल, पुष्पेंद्र त्यागी, अंकुश अग्रवाल, अन्नी त्यागी, वैभव गोयल, विनीता शर्मा, प्रधान कपिल देव, अनिल चौहान, तिलकराज सैनी आदि मौजूद थे।

