Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Ahmedabad Plane Crash: भीषण विमान हादसे पर फिल्मी सितारों ने जताया शोक, शाहरुख खान बोले- ‘मन बहुत दुखी है’, सलमान ने कैंसिल किया इवेंट

नमस्कार, दै​निक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अहमदाबाद से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। मेघाणी इलाके में एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की एक फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। फ्लाइट में कुल 242 यात्री सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव दल तुरंत सक्रिय हो गया। व​हीं, इस दुखद घटना से फिल्म इंडस्ट्री भी स्तब्ध है। कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है।

सलमान ने जताया दुख

हादसे पर अभिनेता सलमान खान ने भी दुख जताया है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुनकर काफी आहत हूं। हादसे में जान गंवाने वाले पैसेंजर, क्रू और घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं।’

शाहरुख खान बोले- ‘मन बहुत दुखी है’

अभिनेता शाहरुख खान ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए दुआ करता हूं’।

आमिर खान ने जताया दुख

आमिर खान प्रोडक्शंस ने विमान हादसे पर दुख जताया है। आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘आज हुई दुखद विमान दुर्घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस भारी क्षति की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। हम इस भीषण हादसे में प्रभावित लोगों, समुदायों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत मजबूत बना रहे’।

परिणीति बोलीं- ‘कल्पना करना मुश्किल’

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने विमान हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, ‘एयर इंडिया विमान हादसे के बाद परिवारों के दुख की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को ताकत और हिम्मत दें’।

रितेश देशमुख बोले- ‘सुनकर टूट गया हूं’

रितेश देशमुख ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं’।

जान्हवी कपूर ने की प्रार्थना

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, ‘अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। ऐसी त्रासदियों का दुख शब्दों में बयां करना असंभव है। यात्रियों, चालक दल और हर प्रभावित परिवार के लिए दिल से प्रार्थना कर रही हूं’।

सनी देओल बोले- ‘स्तब्ध हूं’

अभिनेता सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। मैं पूरे दिल से हादसे की चपेट में आए यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। सभी सुरक्षित रहें, उन्हें उचित देखभाल मिले, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले’।

सोनू सूद ने किया पोस्ट

एक्टर सोनू सूद ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों के लिए प्रार्थना’।

अक्षय बोले- ‘इस वक्त सिर्फ प्रार्थनाएं ही हैं’

एक्टर अक्षय कुमार ने लिखा है, ‘एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर से स्तब्ध और हैरान हूं। इस समय केवल प्रार्थनाएं ही हैं’।

सारा और शोभिता ने किए पोस्ट

शोभिता धुलिपाला ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ क्रू दल के लिए दुआ कर रही हूं। इस मुश्किल समय में सभी के लिए प्रार्थनाएं ही कर सकते हैं’। वहीं सारा अली खान ने लिखा, ‘हादसे में प्रभावित लोगों के लिए दुआ। सभी को हिम्मत मिले’। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त किया है।

करीना कपूर और सोनाक्षी ने जताया दुख

करीना कपूर ने लिखा है, ‘एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। विमान में सवार सभी यात्रियों, चालक दल और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता’। सोनाक्षी सिन्हा ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा है, ‘जीवन बहुत अप्रत्याशित है! मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं’।

अभिषेक बच्चन ने की दुआ, अनुपम खेर बोले

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अहमदाबाद में एयरपोर्ट के पास हुए विमान हादसे की खबर पर ट्वीट कर प्रभावितों के लिए दुआ की है। अनुपम खेर ने भी दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘यकीन नहीं हो रहा…स्तब्ध हूं… लाचार और दुःखी हूं…’।

सुनील शेट्टी बोले ‘मैं स्तब्ध हूं

सुनील शेट्टी ने दुख जताते हुए लिखा है, ‘मैं स्तब्ध हूं। दुखी हूं। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी को हिम्मत मिले, इसकी प्रार्थना करता हूं’।

आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने भी दुख जताया है।

सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विमान क्रैश की खबर के बाद मुंबई में अपना इवेंट कैंसिल कर दिया। आज गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के एक होटल में मीडिया इवेंट में शामिल होना था। मगर, जैसे हीअहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर आई, सलमान की टीम ने इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी दुख जताया है। उनके अलावा अल्लू अर्जुन ने भी विमान हादसे पर दुख जताते हुए पोस्ट शेयर किया है।

जूनियर एनटीआर बोले

अभिनेता जूनियर एनटीआर ने लिखा है, ‘अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना और शक्ति। मेरी संवेदनाएं प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ हैं’।

कंगना बोलीं

अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की कामना करती हूं। ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें’।

करण जौहर ने लिखा

निर्माता निर्देशक करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘एयर इंडिया विमान के भीषण हादसे की खबर… जान गंवाने और घायल होने की सूचना अभी भी आ रही है… मैं विमान में सवार सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। विमान में सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। उन्हें हिम्मत मिले’।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img