Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: बेहट कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परस्थितियों में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस संबंध में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हुई है मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटनाक्रम के तहत बेहट के मोहल्ला महाजनान में डॉ महेंद्र किशोर का घेर है। बराबर में नदीम पीर जी का मकान है। जिसमें कस्बे मोहल्ला कास्याबान निवासी अब्दुल्ला पुत्र महफूज परिवार के साथ रहता है। उसके साथ भाई साबिर भी रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे महेंद्र किशोर का भाई सुरेन्द्र पशुओं को चारा डालने पहुंचा तो घेर के अंदर जीने के पास एक युवक मृतक पड़ा मिला। उसने अपने परिजनों को सूचना दी, आस पास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की शिनाख्त साबिर कुरैशी 25 वर्ष के रूप में हुई। साढ़े 6 बजे फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। शव के पास मोबाइल फोन व एक पैर का चप्पल मिला दूसरा चप्पल मकान की छत पर मिला ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img