Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

Israel\ Iran: इजरायल-ईरान युद्ध पर बड़ी राहत, ट्रंप ने की युद्धविराम की घोषणा, 24 घंटे में संघर्ष समाप्त होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 13 जून से शुरू हुए इजरायल और ईरान के बीच भीषण युद्ध को लेकर अब एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है और आने वाले 24 घंटे में यह युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर ट्रंप ने क्या लिखा?

ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में लिखा, “अब से लगभग 6 घंटे बाद, जब इजरायल और ईरान अपने अंतिम मिशनों को पूरा कर लेंगे, युद्ध समाप्त माना जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले ईरान युद्धविराम की शुरुआत करेगा और इसके 12 घंटे बाद इजरायल भी संघर्ष विराम लागू करेगा।

इजरायल को अमेरिका का खुला समर्थन मिला

इस युद्ध में इजरायल को अमेरिका का खुला समर्थन मिला था। अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन प्रमुख ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। इस टकराव से पूरे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया था और युद्ध के लंबा खिंचने की आशंका जताई जा रही थी।

क्या बोले ट्रंप?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह एक ऐसा युद्ध था जो कई वर्षों तक चल सकता था और पूरे मध्य पूर्व को तबाह कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और भविष्य में भी ऐसा नहीं होगा।” उन्होंने दोनों देशों को बधाई देते हुए कहा कि “इस संघर्ष को समाप्त करने में उन्होंने साहस और समझदारी दिखाई है।”

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि वे इस संघर्ष के शांतिपूर्ण अंत के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं। “भगवान इजरायल और ईरान को आशीर्वाद दें। भगवान मध्य पूर्व, अमेरिका और पूरी दुनिया को शांति प्रदान करें,” उन्होंने लिखा।

बताया जा रहा है कि ट्रंप ने इससे कुछ घंटे पहले संकेत दिया था कि ईरान का हमला प्रतीकात्मक था और अमेरिका उसकी प्रतिक्रिया में कोई बड़ा कदम नहीं उठाएगा। इसके बाद ही उन्होंने युद्धविराम की औपचारिक घोषणा कर दी।

बता दें कि, यह घटनाक्रम मध्य पूर्व के लिए राहत भरा संकेत है और आने वाले दिनों में क्षेत्रीय स्थिरता की उम्मीद को बल मिला है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img