Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Amitabh Bachchan: साइबर फ्रॉड वाली कॉलर ट्यून से गायब हुई बिग बी की आवाज, जानिए क्यों उठे सवाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जो अपनी दमदार आवाज और अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं, अब फोन कॉल पर सुनाई नहीं देंगे। एक समय था जब हर मोबाइल उपयोगकर्ता कॉल लगाते समय उनकी आवाज में साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी सुना करता था। हालांकि, गुरुवार से यह रिकॉर्डेड मैसेज हटा दिया गया है और अब कॉल के दौरान अमिताभ की वह चेतावनी नहीं सुनाई देगी।

सरकार ने बंद किया साइबर फ्रॉड जागरूकता अभियान

सालों तक मोबाइल कॉल के दौरान लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क करने वाली अमिताभ बच्चन की कॉलर ट्यून अब इतिहास बन गई है। गुरुवार से यह कॉलर ट्यून पूरी तरह बंद कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह जागरूकता मुहिम ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच नागरिकों को सचेत करने के लिए चलाई गई थी। बिग बी की गंभीर और भरोसेमंद आवाज में दिए गए संदेश ने इस अभियान को व्यापक पहचान दिलाई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह अभियान आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया है और इसी के साथ कॉलर ट्यून को भी हटा दिया गया है।

अभिनेता को किया गया था ट्रोल

बीते दिनों बिग बी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें यूजर्स ने उनकी आवाज में वायरल कॉलर ट्यून के लिए ट्रोल किया था। अभिनेता ने इसका जवाब भी दिया था। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं। तो??’ इस ट्वीट पर यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘तो फोन पर बोलना बंद करिए।’ फिर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’ हालांकि, आपको बता दें कि इस कॉलर ट्यून का बंद होने से ट्रोलर्स का कोई संबंध नहीं है। इसे सरकार के फैसले के कारण बंद किया गया है।

वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें तो उन्हें ‘सेक्शन 84’ में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास ब्रम्हास्त्र और कल्कि 2898 एडी के भी अगले भागों का प्रोजक्ट है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img