Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

PM Modi: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होंगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के तहत अर्जेंटीना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इससे पहले वे घाना और त्रिनिदाद एंड टोबैगो की सफल यात्राएं पूरी कर चुके हैं। अर्जेंटीना में उनके आगमन को लेकर भारतीय प्रवासी समुदाय और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पीएम मोदी इस दौरे के बाद ब्राजील रवाना होंगे

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के बाद ब्राजील रवाना होंगे, जहां वे आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्राजील की यात्रा से पहले ही भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत करने की भव्य तैयारी कर ली है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित सांस्कृतिक प्रस्तुति

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय की महिलाओं ने एक विशेष डांस परफॉर्मेंस तैयार की है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित है। यह प्रस्तुति जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र की उन महिलाओं को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने संघर्ष और पीड़ा झेली है।

प्रवासी भारतीय स्नेहा प्रतीक ने बताया, “हमारा ग्रुप प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में जो प्रस्तुति देगा, वह भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का प्रतीक होगी। हमें गर्व है कि भारत जैसे तेज़ी से बढ़ते देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।”

भारतीय संस्कृति का विस्तार, दुनिया से जुड़ाव

स्थानीय भारतीय मूल की एक महिला ने कहा, “संस्कृतियों को जोड़ना एक सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है कि उन्होंने हमें भारतीय संस्कृति को विश्वभर में फैलाने की प्रेरणा दी है। उनकी यह यात्रा हमारे लिए बहुत खास है।”

एक अन्य प्रवासी भारतीय ने कहा, “यह मेरी पीएम मोदी से पहली मुलाकात होगी। हम सब बहुत उत्साहित हैं और उन्हें देखकर गर्व महसूस करेंगे।”

ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी की अर्जेंटीना यात्रा के बाद उनका अगला पड़ाव ब्राजील होगा, जहां वे ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, विकासशील देशों के हित और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img