Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

Nehal Modi: नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की मांग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से जुड़े 13,500 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले में बड़ा मोड़ आया है। मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत के लिए एक अहम कूटनीतिक जीत मानी जा रही है, क्योंकि भारत सरकार ने नेहाल मोदी के प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग पहले ही कर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसियों ने भारत के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए नेहाल मोदी को हिरासत में लिया है। नेहाल पर घोटाले में सहयोग करने, सबूत मिटाने और आर्थिक अपराधों को अंजाम देने का आरोप है। अब भारत सरकार प्रत्यर्पण प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है।

इस मामले में केस दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने नीरव मोदी, नेहाल मोदी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए हैं। नीरव मोदी इस वक्त ब्रिटेन में प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, जबकि नेहाल की गिरफ्तारी से भारत की कानूनी स्थिति और मजबूत हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img