Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: कांवड़ियों के लिए अनेक स्थानों पर कराये जायेंगे नये रिबोर

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महापौर डॉ. अजय कुमार ने निगम अधिकारियों एवं कांवड़ शिविर संचालकों के साथ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बड़ी नहर से कुम्हारहेड़ा तक कांवड़ रुट का निरीक्षण किया। महापौर ने करीब आधा दर्जन स्थानों पर नये रिबोर कराने सड़क किनारे अनेक स्थानों पर टाइलिंग कराने सहित पूरे कांवड़ रुट पर विशेष साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने कांवड़ रुट पर सड़क पर ज्यादा फैले वृक्षों की कंटाई-छंटाई कराने को भी कहा। उन्होंने कांवड़ संचालकों से कहा कि वे अतिथियों का माला पटका पहनाकर स्वागत करने के बजाए पौधा भेंट कर स्वागत करें।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने बड़ी नहर के निकट शिविर स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां पांच पानी के टैंक व मिट्टी डालकर स्थल को समतल कराने तथा दोनों ओर संपर्क मार्ग बनाने के निर्देश दिए। डबनी वाला कब्रिस्तान के बाहर बेरिकेटिंग कराने, दर्पण सिनेमा तिराहे पर पेयजल के लिए पानी का टैंक लगवाने, एसबीआई के सामने गड्ढा भराव कराने, ढमोला पार शिविर स्थल पर पम्प रिबोर कराने, होटल क्लार्क के निकट नालों की सफाई तथा सड़क के किनारे टाइलिंग कराने तथा जेल चुुंगी के सामने होर्डिंग हटवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

देहरादून रोड पर कालूराम पैट्रोल पम्प के सामने दूसरी पटरी पर भी नया बोरिंग कराने, मधुगन पैलेस के बाहर घास-फूंस की साफ सफाई कराने, नौगजा पीर के सामने स्थित शौचालय का रास्ता बनवाने, शिवालिक गार्डन शिविर स्थल पर दो नये बोर कराने तथा सात पानी के टैंक रखवाने आदि के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, वी बी सिंह, जेडएसओ राजीव चौधरी मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व परमानंद तथा प्रवर्तन दल प्रभारी एच बी गुरुंग के अलावा पार्षद मुकेश गक्खड़, नीरज शर्मा, चौधरी वीर सेन सिद्धू, मयंक गर्ग के अलावा शिविर संचालक संजय फुटेला, रविकांत धीमान,यशपाल त्रेहन, रम्मी धवन, राजा जैन व जय कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img