नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राम गोपाल वर्मा, जो अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं, इस बार दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच चल रहे वर्क शिफ्ट विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में चलिए जानते है क्या बोले डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा।
यह उनका फैसला है
हाल ही में बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि 23 घंटे काम करना चाहता हूं। वहीं एक्टर कह सकता है कि वह सिर्फ एक घंटे काम करना चाहता है। यह उनका फैसला है। लेकिन एक इंसान दूसरे इंसान को किसी काम के लिए कैसे मजबूर कर सकता है? और वे एक-दूसरे के साथ काम करने या न करने पर सहमत हो सकते हैं। मगर इस बात को बाद में बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।’ यह बयान राम गोपाल वर्मा ने संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण के बीच हुए विवाद को लेकर दिया है।
क्या था मामला?
दीपिका पादुकाेण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम करने के दौरान 6 से 8 घंटे की ही शूटिंग करने की डिमांड रखी। इसका कारण यह था कि वह अपनी बेटी दुआ को भी समय देना चाहती थी और पूरा वक्त शूटिंग पर नहीं रहना चाहती थीं। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘स्पिरिट’ से रिप्लेस कर दिया, उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया। संदीप रेड्डी ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की थी, जिसमें दीपिका को भला-बुरा भी कहा था। इसके बाद ही इस विवाद से तुल पकड़ा और कई लोगों का साथ दीपिका पादुकोण को मिला।
इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण एटली के निर्देशन में एक फिल्म ‘AA22xA6’ कर रही हैं। इसमें लीड हीरो के रोल में अल्लू अर्जुन हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी इन दिनों दीपिका पादुकोण कर रही हैं।

