Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: मस्जिद को सियासत का मंच बनाना नाक़ाबिले क़बूल है: क़ारी इसहाक़ गोरा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मुहिब्बुल्लाह नदवी, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कुछ महिला प्रतिनिधियों के साथ एक मस्जिद के अंदर, इमाम के मुसल्ले के क़रीब बैठक करते हुए जो वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इस घटना पर दुनिया भर के मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए देवबंदी उलमा की तरफ़ से भी कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस समय मक्का के सफर पर मौजूद जाने-माने देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी करते हुए इस हरकत पर सख़्त एतराज़ जताया है।

क्या कहा मौलाना ने?

मौलाना ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है, इबादत की जगह है, इसे सियासी मक़सदों के लिए इस्तेमाल करना शरीयत के सरासर खिलाफ़ है। मस्जिदें इबादत, तिलावत और रूहानी सुकून का मरकज़ हैं, न कि सियासी मीटिंग का।उन्होंने आगे कहा कि मौलाना मुहिबुल्लाह नदवी को इस अमल पर अल्लाह से तौबा करनी चाहिए और अवाम के सामने आकर अपने इस ग़लत क़दम का एतराफ़ करते हुए माफ़ी मांगनी चाहिए।

इबादतगाहों का अदब हर सियासी क़दम से ऊपर होना चाहिए।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस मसले को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मौलाना ने ज़ोर देते हुए कहा कि इबादतगाहों का अदब, तक़दुस और पाकीज़गी हर सियासी क़दम से ऊपर होनी चाहिए। किसी को यह हक़ नहीं कि वह मस्जिद को अपनी सियासत का मंच बना ले।मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा का यह बयान उस वक़्त आया है जब सोशल मीडिया पर मुसलमानों की बड़ी तादाद इस कृत्य की आलोचना कर रही है और मस्जिदों की पाकीज़गी की हिफ़ाज़त की माँग कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img