Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में टॉप पर, मिली 75% अप्रूवल रेटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब केवल भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी किए गए ताज़ा ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग सर्वे में पीएम मोदी को लोकतांत्रिक देशों के नेताओं में सबसे अधिक 75% अप्रूवल रेटिंग मिली है।

पीएम मोदी 70 से अधिक लोगों ने माना सबसे स्वीकार्य नेता

सर्वे में भाग लेने वाले लोगों में से 75 प्रतिशत ने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे स्वीकार्य नेता माना, जबकि केवल 18 प्रतिशत ने उनके खिलाफ राय दी और 7 प्रतिशत लोगों ने कोई मत नहीं दिया। इस तरह पीएम मोदी ने बड़े अंतर से अन्य वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दिया।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को 59 प्रतिशत समर्थन

दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को 59 प्रतिशत समर्थन मिला। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई को तीसरा स्थान मिला है, जिनकी रेटिंग 57 प्रतिशत रही। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को 56 प्रतिशत समर्थन के साथ चौथा स्थान मिला। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बानीस और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आठवां स्थान मिला

इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आठवां स्थान मिला है, जिन्हें केवल 44 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि 50 प्रतिशत ने उनके खिलाफ राय दी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 10वें स्थान पर रहीं।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी

इस उपलब्धि को लेकर भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “एक अरब से ज़्यादा भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में लाखों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में शीर्ष पर हैं। दुनिया भर में सर्वोच्च रेटिंग वाले सबसे विश्वसनीय नेता। मजबूत नेतृत्व, वैश्विक सम्मान–भारत सुरक्षित हाथों में है।”

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img