Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

‘Opration Sindoor’ पर बहस से पहले चिदंबरम के बयान से मचा सियासी घमासान, भाजपा ने किया तीखा हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बहस से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में सवाल उठाया कि क्या पहलगाम हमले में शामिल आतंकी वाकई पाकिस्तान से आए थे? उन्होंने कहा कि यह भी मुमकिन है कि हमले में घरेलू आतंकी शामिल हों।

इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान की पैरवी करने और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बयान सेना के मनोबल को कमजोर करने वाला है।

चिदंबरम ने उठाए गंभीर सवाल

चिदंबरम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यह स्पष्ट नहीं कर रही कि एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने हमले की जांच में क्या प्रगति की है। उन्होंने पूछा, “क्या आतंकियों की पहचान हो चुकी है? क्या यह पक्का है कि वे पाकिस्तान से ही आए थे?” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान को छुपाने का भी आरोप लगाया और कहा कि जैसे ब्रिटेन ने वर्ल्ड वॉर में अपने नुकसान की जानकारी सार्वजनिक की थी, वैसे ही भारत सरकार को भी पारदर्शिता रखनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल

चिदंबरम ने पीएम मोदी की चुप्पी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री रैलियों में भाषण दे सकते हैं, देश को संबोधित कर सकते हैं, तो संसद में क्यों नहीं बोल रहे?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा भारत सरकार ने नहीं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी।

भाजपा का तीखा पलटवार

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने चिदंबरम पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वही नेता हैं जिन्होंने “भगवा आतंक” का झूठ गढ़ा था। अब फिर पाकिस्तान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर बार पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आती है।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक, और अब पहलगाम हमले जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान के सुर में सुर मिलाती है। वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस अब “गद्दार संगठन” बन चुकी है और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है।

अन्य दलों की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि चिदंबरम को अपनी जानकारी होगी, लेकिन सरकार पहले ही कह चुकी है कि हमलावर पाकिस्तानी आतंकी थे। वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिदंबरम का समर्थन करते हुए भाजपा पर सीजफायर को लेकर हमला बोला और कहा कि “आतंकवादी जिंदा हैं, ये शर्म की बात है।”

राजनीतिक बहस की आहट

चिदंबरम के बयान ने संसद में होने वाली बहस से पहले ही सियासी माहौल गरमा दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव और तेज होने की आशंका है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस तय मानी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img