Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी से नाराज़ लोगों ने राकेश टिकैत का पुतला फूंका

जनवाणी ब्यूरो |

बेहट: ब्राह्मण समाज के लोगो ने किसान आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई टिप्पणी पर राकेश टिकैत का पुतला फूंका और पिंडदान भी किया।

बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा पिछले करीब एक माह से केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे है। कुछ दिन पूर्व आंदोलन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ब्राह्मण समाज को लेकर टिप्पणी की थी, जिससे ब्राह्मण समाज के लोगों में गुस्सा पनप रहा है।

रविवार को ब्राह्मण समाज के दर्जनों लोग इकट्ठा होकर बेहट कस्बे में स्थित शाकुम्भरी चौक पहुंचे और राकेश टिकैत के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग लगाई। इस दौरान पंडित संजय प्रपन्नचार्य व पंडित अमन कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी करना उनकी तुच्छ मानसिकता का परिणाम है।

ब्राह्मण समाज कभी किसी के खिलाफ टिप्पणी नही करता है लेकिन अगर समाज के खिलाफ़ कोई टिप्पणी करेगा तो उसे सहन नही किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने राकेश टिकैत का पिंडदान किया। इस मौके पर अमन कौशिक, डॉक्टर सुनील, शांडिल्य, अरुण शर्मा, मांगेराम शर्मा, राजकुमार शर्मा, आदेश शर्मा, दीपक शर्मा, शशिकांत शर्मा आदि दर्जनों लोग शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...

PM Modi का AI Impact लीडरशिप सम्मेलन 2026 में भाषण, मानव केंद्रित AI और जिम्मेदारी पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI...

UP News: डॉ. मोहन भागवत का बयान, मंदिरों की आय जन कल्याण के लिए हो और BJP सरकार को संघ नहीं चलाता

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक...
spot_imgspot_img