Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: नागल थाना पुलिस की गोकशों से हुई मुठभेड़, घायल अवस्था में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नागल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। मंगलवार की देर रात थाना नागल प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ ग्राम उसण्ड मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उसण्ड की तरफ से आ रही एक काली रंग की मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, कुछ दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और गिर गई।

इसके बाद दोनों बदमाशों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। घायल गोकश की पहचान फईम पुत्र याकूब कुरैशी निवासी नन्हेड़ा बुढ्ढाखेड़ा थाना नांगल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।गिरफ्तार फईम के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) तथा गौकशी के उपकरण जैसे कुल्हाड़ी, छुरी और रस्सी आदि बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि फईम के खिलाफ सहारनपुर और हरिद्वार के विभिन्न थानों में गौकशी, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img