Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Weather update: दिल्ली-NCR से कश्मीर तक झमाझम बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। दिल्ली-NCR में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने भीषण उमस से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, 1 अगस्त से 5 अगस्त तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि देशभर में मानसून अब पूरी रफ्तार में आ चुका है, जिससे कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने संभावित आपदा को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट मोड पर रहने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

उत्तर भारत के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थानऔर जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है और लोगों से सतर्क रहने व खतरनाक स्थानों पर न जाने की अपील की गई है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, हरदोई, बांदा, बरेली, अलीगढ़, फतेहपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, बिजनौर में बिजली गिरने और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में बारिश का कहर जारी है। निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर में रेड अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से अमरनाथ यात्रा पर असर पड़ा है। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर यात्रा स्थगित कर दी गई है। जम्मू में भी 31 जुलाई को यात्रा नहीं होगी। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img