Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

Kiara Advani: मां बनने के बाद कियारा का पहली बार बर्थडे सेलिब्रेशन, लिखा दिल छूने वाला कैप्शन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लिए जुलाई 2025 बेहद खास बन गया है और इस बार इसकी दो खूबसूरत वजहें हैं। पहली वजह तो हर साल की तरह उनकी जन्मतिथि 31 जुलाई, और दूसरी, इस साल उनकी जिंदगी में हुआ एक अनमोल आगमन। दरअसल, 15 जुलाई को कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे यह महीना उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस बार कियारा ने अपना बर्थडे अपनी न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के साथ मनाया, जिसकी झलक उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा की है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की शेयर

बीते गुरूवार को कियारा आडवाणी ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस बार यह जन्मदिन उनके लिए बेहद खास रहा, क्योंकि बेटी के साथ उनका यह पहला बर्थडे जो रहा। कियारा ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने केक की जो फोटो शेयर की है, उसका डिजाइन बेहद प्यारा है। इस पर एक मां अपने बच्चे को गले लगाती नजर आ रही है।

लिखा दिल छूने वाला कैप्शन

बता दें कि, पोस्ट के साथ कियारा ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘मेरा सबसे खास जन्मदिन। मुझे प्यार करने वाले लोगों से घिरा हुआ। मेरा बेबी, मेरे पति और मेरे माता-पिता। इस सेलिब्रेशन में हम दोनों के ही गाने बार-बार चल रहे थे, क्योंकि हमने इस खूबसूरत साल में कदम रखा है। हम बहुत शुक्रगुजार हैं। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से धन्यवाद’।

‘वॉर 2’ में आएंगी नजर अभिनेत्री

कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगी, जो इसी महीने रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img