नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने शुक्रवार को खालिद जमील को भारतीय राष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया। यह फैसला एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने लिया। 13 वर्षों बाद पहली बार किसी भारतीय को यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। खालिद जमील ने 2017 में आइजॉल एफसी को आई-लीग का खिताब जिताकर इतिहास रचा था और उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल कोचों में गिना जाता है।
तीन नामों में से चुना गया
AIFF की तकनीकी समिति, जिसकी अध्यक्षता पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर आईएम विजयन ने की, उसने तीन नामों की सिफारिश की थी:
खालिद जमील
स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन (पूर्व भारतीय कोच)
स्टीफन टारकोविक (पूर्व स्लोवाकियाई कोच)
इनमें से कार्यकारी समिति ने 48 वर्षीय खालिद जमील को भारतीय टीम की कमान सौंपी।
स्पेनिश कोच मनोलो मार्केज की जगह लेंगे
जमील, हाल ही में एआईएफएफ से अलग हुए मनोलो मार्केज की जगह लेंगे। मार्केज़ ने भारत के खराब प्रदर्शन के बाद जुलाई में अपना पद छोड़ा था। राष्ट्रीय पुरुष टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होने वाले अंतिम भारतीय कोच सावियो मेडेइरा थे, जिन्होंने 2011 से 2012 तक यह जिम्मेदारी निभाई थी।
खालिद की पहली चुनौती – सीएएफए नेशंस कप
अपनी नई भूमिका में खालिद जमील की पहली परीक्षा होगी सीएएफए (CAFA) नेशंस कप, जो कि 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट मध्य एशिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ भारत के लिए एक कठिन चुनौती साबित हो सकता है।
खास बातें
13 साल बाद भारतीय कोच की वापसी
खालिद जमील को AIFF कार्यकारी समिति ने चुना
2017 में आइजॉल एफसी को I-League खिताब दिलाया था
पहली चुनौती: CAFA नेशंस कप 29 अगस्त से

