Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

PM Kisan Yojana: ऐसे चेक करें कि आपके खाते में आई है या नहीं पीएम किसान की 20वीं किस्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद खास है। केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस बड़ी घोषणा की जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी, जिन्होंने इस किस्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर किया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2 अगस्त 2025 को 20वीं किस्त किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई है। इस मौके पर वाराणसी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस किस्त को जारी किया। कुल लगभग 9.70 करोड़ किसानों को इस किस्त का लाभ मिला है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हुए हैं और पात्र हैं, तो संभवतः आपके खाते में भी यह किस्त ट्रांसफर हो चुकी होगी। आइए जानें कि आप कैसे यह ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में यह राशि आई है या नहीं।

1 अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपके खाते में 20वीं किस्त आ गई होगी या आने वाली होगी। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है।

2 आपको अगर किसी कारण सरकार की तरफ से 20वीं किस्त जारी होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है।

3 किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।

4 आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img