नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टाइगर श्रॉफ के फैंस के लंबे इंतजार के बाद उनकी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर आखिरकार आज, 11 अगस्त को जारी कर दिया गया है। इस टीजर में टाइगर बेहद आक्रामक और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। अपने दुश्मनों पर बिना किसी दया के हमला करते हुए उनका यह एक्शन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। तीव्र एक्शन सीक्वेंस और पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस के साथ यह टीजर फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रहा है।
निर्माताओं ने टीजर किया रिलीज
‘बागी 4’ के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जो 1 मिनट 49 सेकेंड का है। इस टीजर की शुरुआत टाइगर श्रॉफ के एक डायलॉग से होती है कि जरूरत और जरूरी में फर्क होता है। इसके बाद टीजर में अभिनेता को बहुत ही गुस्से में हथियारों से दुश्मनों पर आक्रामक हमला करते देखा जाता है, जो काफी भयानक और रोंगटे खड़े कर देने वाला है।