Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

Sports News: इंस्टाग्राम पर Virat Kohli का दबदबा कायम, एशिया के नंबर 1 एथलीट और दुनिया में चौथे स्थान पर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बनाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 273 मिलियन (27.3 करोड़) फॉलोअर्स हो चुके हैं, जिससे वह एशिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट बन गए हैं।

कोहली न केवल इस लिस्ट में इकलौते एशियाई खिलाड़ी हैं, बल्कि वह टॉप-10 ग्लोबल एथलीट्स में शामिल होने वाले इकलौते क्रिकेटर भी हैं। बाकी लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें फुटबॉलर्स और एक हॉलीवुड रेसलर/एक्टर का वर्चस्व है।

04 10

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप 5 एथलीट्स?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (662 मिलियन) – पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान और अल नस्र क्लब के स्टार खिलाड़ी।

लियोनल मेसी (506 मिलियन) – अर्जेंटीना टीम के कप्तान और इंटर मियामी के खिलाड़ी।

ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन (392 मिलियन) – फेमस रेसलर और हॉलीवुड अभिनेता।

विराट कोहली (273 मिलियन) – भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा वनडे खिलाड़ी।

नेमार जूनियर (231 मिलियन) – ब्राजील के पूर्व कप्तान, अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले चुके हैं।

कोहली का क्रिकेट करियर और हालिया उपलब्धियां

विराट कोहली इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और लंदन में समय बिता रहे हैं। उन्होंने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है। अब वह केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम इंडिया का अगला वनडे सीरीज़ अक्टूबर-नवंबर 2025 में खेला जाएगा।

इस साल कोहली के लिए बेहद खास रहा है। आईपीएल 2025 में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया, जिसमें कोहली की भूमिका अहम रही।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की लोकप्रियता के कारण?

मैदान पर शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारियां

फिटनेस और अनुशासन के प्रतीक

पर्सनल लाइफ में बैलेंस, जो फैंस को आकर्षित करता है

मोटिवेशनल और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करना

ब्रांड एंडोर्समेंट्स और इंटरनेशनल फैन बेस

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...
spot_imgspot_img