Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Trump Tariff: चीन को एक बार फिर अमेरिकी राहत, टैरिफ पर 90 दिनों की मोहलत

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डाटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। वैश्विक व्यापार जगत की नजरों में अमेरिका और चीन के बीच चल रही टैरिफ जंग एक बार फिर ठंडी पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को 90 दिनों की एक और राहत देते हुए टैरिफ की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। बताया जा रह है कि, इस फैसले को लेकर उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर भी किए हैं।

यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिका द्वारा चीन पर टैरिफ लागू करने की पूर्व निर्धारित डेडलाइन 12 अगस्त को समाप्त हो रही थी। ट्रंप ने कहा, “हम देखेंगे आगे क्या होता है, लेकिन चीन ने इस बार बातचीत में अच्छा सहयोग किया है।”

पहले भी मिल चुकी है मोहलत

दरअसल, यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ को लेकर चीन को राहत दी हो। इससे पहले भी टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया को 90 दिनों के लिए टाल दिया गया था, और आज वही अवधि समाप्त हो रही थी। अब अमेरिका ने एक और 90 दिन की छूट देकर व्यापारिक रिश्तों में लचीलापन दिखाया है।

अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ युद्ध

बीते कुछ सालों में अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर गहराता गया। अप्रैल में अमेरिका ने चीनी सामानों पर 145% तक टैरिफ बढ़ा दिया, वहीं चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी आयात पर 125% तक टैरिफ लागू कर दिए थे। हालांकि जिनेवा और लंदन में हुई उच्च स्तरीय बैठकों में दोनों पक्षों ने अस्थायी रूप से कुछ दरों को घटाने पर सहमति जताई थी।

जानते हैं वर्तमान टैरिफ की स्थिति?

अमेरिका की ओर से? कुल 30% टैरिफ लागू

10% बेस रेट

20% अतिरिक्त टैरिफ (फेंटानिल से संबंधित)

चीन की ओर से?

अमेरिकी आयात पर टैरिफ को 10% तक घटाया गया है

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img