Tuesday, March 10, 2026
- Advertisement -

Share Market: छह दिन की रैली पर ब्रेक, शुरुआती कारोबार में टूटा शेयर बाजार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। लगातार लगभग एक सप्ताह तक तेजी दर्ज करने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली हावी रही, जिसके चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 262.05 अंक टूटकर 81,738.66 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 पर खुला। कारोबार के दौरान दबाव और बढ़ा और सेंसेक्स करीब 400 अंक नीचे तथा निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड करता दिखा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली की वजह से यह गिरावट आई है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने भी बाजार पर असर डाला। गौरतलब है कि गुरुवार तक सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार छह दिनों की तेजी दर्ज की थी। इस दौरान सेंसेक्स 1,765 अंक यानी 2.14 प्रतिशत और निफ्टी 596 अंक यानी 2.4 प्रतिशत चढ़ा था।

किसे होगा नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहे।

किसे होगा फायदा?

हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो हरे निशान पर दिखाई दिए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाए जाने से बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे पिछले छह दिनों की तेजी पर अंकुश लगेगा।’

इन बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 67.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते गुरुवार का हाल

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 82,000.71 पर बंद हुआ था। निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img