Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Parag Tyagi: अधूरा सपना हुआ पूरा, शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी की भावुक पहल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की स्मृति में एक एनजीओ की शुरुआत की है। इस एनजीओ का नाम उन्होंने ‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन’ रखा है। पराग त्यागी ने इस पहल की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए दी।

इच्छा को पूरा करने के लिए उठाया यह कदम

बता दें कि, शेफाली का 27 जून, 2025 को 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, पराग उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शेफाली के यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई इस एनजीओ के लिए जाएगी। यह एनजीओ गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेगा।

वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा

पराग ने वीडियो में कहा कि शेफाली का सपना जरूरतमंदों की मदद के लिए एक एनजीओ शुरू करना था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जल्द ही यूट्यूब पर परी का चैनल आएगा। मेरा इंस्टाग्राम और यूट्यूब शेफाली और उनके फाउंडेशन को समर्पित है। इससे होने वाली कमाई फाउंडेशन के लिए जाएगी। आपका प्यार और आशीर्वाद हमें चाहिए ताकि हम उनका सपना पूरा कर सकें।’

बिग बॉस 13 में नजर आई थीं शेफाली

शेफाली के निधन से उनके फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं। शेफाली बिग बॉस 13 में नजर आई थीं और उनकी कमी सभी को खल रही है। एक फैन ने लिखा, ‘आप की आवाज में इतना दर्द है कि कैसे कोई इतना प्यार कर सकता है शेफाली मैम जहां भी हैं आपको देख रही होंगी बस आप खुश रहें’, एक और फैन ने लिखा, ‘प्यार शाश्वत है, किसी के अभाव में प्यार करना सच्चा प्यार है और आप यह साबित करते हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘आपको सदैव शक्ति प्रदान करें’, एक और फैन ने लिखा, ‘तुमने मुझे रुला दिया सच्चा प्यार’, एक और फैन ने लिखा, ‘मिस यू परी दीदी आपका सपना पराग भाई पूरा कर रहे हैं हम सब साथ हैं भाई’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप बहुत अच्छा कर रहे हैं सर।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img