जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने सरकारी आवास लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसमें उनकी मौत हो गई। नायब तहसीलदार सरकारी काम से मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट गए थे। सुबह सरकारी आवास पर लौटे थे।जनपद बागपत के बड़ौत निवासी राजकुमार चौधरी सदर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे। उन्होंने बुधवार की सुबह अपने आवास के कक्ष की कुंडी बंद कर लाइसेंस रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। परिजनों ने कमरे की गेट तोड़कर नायब तहसीलदार को नाजुक हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर , एसपी अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें।

