मेरठ (जनवाणी): एलपीजी बुक किए जाने के लिए गैस एजेंसी से लिए गए नंबर पर एप डाउनलोड करने का झांसा देकर साइबर ठग ने 3.12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। कंकरखेड़ा थाना पर ड्रीम सिटी निवासी सुनील कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। सुनील कुमार ने बताया कि उसने गूगल से उसने मधु भारत गैस एजेंसी से गैस बुकिंग के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए एक मोबाइल नंबर लिया। इस नंबर से 24 अगस्त को कॉल कर गैस बुकिंग के लिए ऐप डाउनलोड करने लिए कहा गया। ऐप डाउनलोड का चार्ज पांच रुपये बताया गया। ऐप के अंदर ही फोन पे आपशन आया। इसके बाद सुनील कुमार ने फोन पे पर पांच रुपये भेज दिए। इसके बाद सुनील के एकाउंट से 3,12,225 रुपये का एमाउंट ड्रांसफर हो गया। पीड़ित ने पुलिस से 3,12,225 रुपये की धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

