Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

Disha Patani: बरेली में दिशा पाटनी के पिता के घर पर फायरिंग, बोले-‘गोलियां विदेशी थीं’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बरेली में शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह पटानी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी को निशाना बनाया गया था। बातचीत के दौरान जगदीश पटानी ने कहा – हमारे घर पर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां विदेश में बनी हुई थीं।

दिशा पाटनी के पिता बोले

बातचीत के दौरान जगदीश पाटनी कहते हैं, ‘दो अज्ञात बदमाशों ने मेरे घर पर गोलीबारी की। पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस और एडीजी सभी इस पर काम कर रहे हैं। गोलियां देसी नहीं हैं, ये विदेशी हैं। मुझे लगता है कि 8-10 राउंड फायरिंग हुई। मुझे सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।’

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

पुलिस के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने शुक्रवार को करीब 3:30 बजे जगदीश पाटनी के घर पर गोलीबारी की थी। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया, ‘हमें जगदीश पाटनी के आवास पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। कोतवाली थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।’ अनुराग आर्य ने यह भी बताया कि आगे की जांच के लिए एसपी सिटी और एसपी क्राइम के नेतृत्व में पांच टीमें बनाई गई हैं। वह कहते हैं, ‘हम इस केस से जुड़े आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। मैंने परिवार से मुलाकात की है और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img