Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

Asia Cup 2025: भारत-पाक महामुकाबले से पहले शोएब अख्तर का बड़ा बयान, बोले- “टीम इंडिया अफगानिस्तान से खेलेगी फाइनल!”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने एक बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी है। एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान अख्तर ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह टीम पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी होने की क्षमता रखती है।

शोएब अख्तर का बयान?

अख्तर ने कहा, “यह बिल्कुल साफ है कि भारतीय टीम हमारे खिलाड़ियों को दबाने वाली है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि वे आपको बुरी तरह हराएं। यह बहुत आसान है। अगर मैं इसे और आगे खींचूं तो कहूंगा कि जब बात स्टेटमेंट देने की आती है, तो टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान के बजाय अफगानिस्तान से खेलना चाहेगी।”

मिस्बाह-उल-हक की अलग राय?

पूर्व पाक कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने हालांकि अख्तर की राय से थोड़ा इत्तेफाक नहीं जताया। उन्होंने कहा कि भारत की मौजूदा टीम में विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी की कमी है जो मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाल सके।

मिस्बाह ने कहा, “अगर भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिलती और शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरते हैं तो पाकिस्तान के पास मौका है। उनके पास विराट कोहली नहीं हैं, बल्लेबाजी अलग है। नए बल्लेबाजों ने इन गेंदबाजों के खिलाफ ज्यादा नहीं खेला है।”

अख्तर ने भारतीय मिडिल-ऑर्डर की जमकर तारीफ की

मिस्बाह की बात को खारिज करते हुए शोएब अख्तर ने भारतीय मिडिल ऑर्डर की गहराई को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा, “माफ कीजिए, लेकिन अब यह वह टीम नहीं है जो दो विकेट गिरने के बाद टूट जाती थी। इनके पास रिंकू सिंह, संजू सैमसन, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज़ हैं। यहां तक कि अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा भी योगदान दे सकते हैं।”

“अब तक का सबसे मजबूत मिडिल ऑर्डर”?

शोएब अख्तर ने यह भी कहा कि, “यह भारत का अब तक का सबसे मजबूत मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाजी लाइन-अप है। इन्हें आउट करना आसान नहीं होगा।”

भारत का पलड़ा भारी?

गौरतलब है कि भारत ने पाकिस्तान को पिछले पांच मुकाबलों में लगातार हराया है, जबकि पाकिस्तान को आखिरी जीत एशिया कप 2022 के सुपर-4 में मिली थी। ऐसे में इस बार का मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है।

मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान
टूर्नामेंट: एशिया कप 2025
स्थान: दुबई
समय: रविवार, शाम 7:30 बजे

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

किसानों के लिए वरदान हैं बैंगन की टॉप 5 किस्में

किसानों के लिए बैंगन की खेती में बेहतर उत्पादन...

धान उगाने की एरोबिक विधि

डॉ.शालिनी गुप्ता, डॉ.आर.एस.सेंगर एरोबिक धान उगाने की एक पद्धति है,...

बढ़ती मांग से चीकू की खेती बनी फायदेमंद

चीकू एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ...

झालमुड़ी कथा की व्यथा और जनता

झालमुड़ी और जनता का नाता पुराना है। एक तरफ...

तस्वीरों में दुनिया देखने वाले रघु रॉय

भारतीय फोटो पत्रकारिता के इतिहास में कुछ नाम ऐसे...
spot_imgspot_img