Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

Bigg Boss 19: वीकएंड का वार में डबल एविक्शन, शो से बाहर हुईं दो चर्चित कंटेस्टेंट्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा वीकएंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए चौंकाने वाला रहा। इस हफ्ते शो से इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया को बाहर कर दिया गया है। नतालिया के शो से बाहर जाने पर मृदुल तिवारी काफी भावुक दिखे, वहीं नगमा की एलिमिनेशन से उनके करीबी आवेज दरबार उदास नज़र आए। शो में इन दोनों की आपसी बॉन्डिंग को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा रहती थी। काफी दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि नगमा और नतालिया इस हफ्ते बाहर हो सकती हैं, लेकिन अब चैनल ने इसे ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है।

नतालिया को बातचीत करने में होती थी दिक्कत

नतालिया विदेशी एक्ट्रेस हैं तो उन्हें हिंदी अच्छे से नहीं आती है। ऐसे में ‘बिग बॉस 19’ में उनकी दूसरे प्रतियोगियों से बातचीत करने में दिक्कत होती थी। इस वजह से वह शो में अपना पूरा योगदान नहीं दे पा रही थीं। इतना जरूर है कि एक प्रतियोगी मृदुल तिवारी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों ने साथ में डांस किया था। दोनों की बातचीत भी सोशल मीडिया यूजर्स और ‘बिग बॉस’ की ऑडियंस को पसंद आती थी।

शो से नगमा का जाना आवेज को अखरा

इंफ्लुएंसर नगमा मिराजकर ‘बिग बाॅस 19’ में ऑडियंस कम नजर आईं, ऐसा लगा कि वह शो में रुचि ही नहीं रखती है। बस एक दूसरे प्रतियोगी आवेज दरबार के साथ उनका रिश्ता जरूर चर्चा में रहा। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। आवेज ने शो में ही नगमा को प्रपोज कर दिया था। शो से नगमा का जाना आवेज को काफी अखरा है।

‘बिग बॉस 19’ का क्या है इस बार कॉन्सेप्ट

‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img