Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, कीमतें पहुंचीं रिकॉर्ड स्तर के करीब

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं के दाम चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले मंगलवार को दोनों धातुओं ने अब तक के उच्चतम स्तर को छूआ था, और शुक्रवार की सुबह फिर से ये कीमतें उसी दिशा में बढ़ती दिखीं।

सोने की कीमतों में उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना वायदा भाव आज 202 रुपये की तेजी के साथ ₹1,09,254 प्रति 10 ग्राम पर खुला।

पिछला बंद भाव: ₹1,09,052

खबर लिखे जाने तक: ₹1,09,348 (296 रुपये की तेजी)

दिन का उच्च स्तर: ₹1,09,678

दिन का निचला स्तर: ₹1,09,158

मंगलवार को सोना वायदा ने ₹1,10,666 प्रति 10 ग्राम पर अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया था, जिससे निवेशकों का रुझान और अधिक बढ़ा है।

चांदी भी रही चमकदार

चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में भी तेजी का रुख देखा गया। शुक्रवार को यह 368 रुपये की मजबूती के साथ ₹1,27,500 प्रति किलोग्राम पर खुला।

पिछला बंद भाव: ₹1,27,132

खबर लिखे जाने तक: ₹1,28,300 (1,168 रुपये की तेजी)

दिन का उच्च स्तर: ₹1,28,332

दिन का निचला स्तर: ₹1,27,500

इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में चांदी का वायदा भाव ₹1,30,450 प्रति किलो के स्तर को छू चुका है, जो अब तक का एक महत्वपूर्ण आंकड़ा माना जा रहा है।

क्यों बढ़ रही है कीमतें?

कीमतों में यह बढ़ोतरी कई घरेलू और वैश्विक कारकों के चलते देखी जा रही है:

निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है।

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी के कारण सोने-चांदी की मांग में उछाल।

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के चलते घरेलू मांग में भी वृद्धि।

क्या करें निवेशक?

विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन लंबी अवधि के निवेश के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि, निवेश से पहले विशेषज्ञ सलाह जरूर लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img