Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार, एक फरार,मौके से हथियार और जिंदा गोवंश बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने देर रात हुई एक मुठभेड़ में गोकशी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पैरों में पुलिस की जवाबी फायरिंग से गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है।

एसपी देहात सागर जैन के मुताबिक, देर रात थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव गणेशपुर के जंगल में तीन युवक गोवंश की हत्या की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और जंगल में दबिश दी। वहां पहुंचने पर टीम को जानवर के रंभाने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में बढ़ने पर पुलिस ने देखा कि तीन युवक एक गोवंश को पेड़ से बांधकर चाकू से गोकशी करने का प्रयास कर रहे थे। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। वहीं तीसरा आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश में रातभर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।एसपी देहात के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र सत्तार, निवासी ग्राम बंदरजूड थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) और इसरान पुत्र वाजिद, निवासी ग्राम गोकलवाला थाना बुग्गावाला, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो खोखा, तीन जिंदा कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण (एक कुल्हाड़ी, दो छुरे, नायलॉन की रस्सी आदि) और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है।

एसपी देहात ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। वहीं, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img