Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

ठेकेदार ने बिहार के मजदूरों को दिया 1.52 लाख का बाउंस चेक

  • बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव हरदी निवासी युवक ने दी तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद के गांव हरजी निवासी युवक ने थाने पहुंचे युवक ने नोजली गांव निवासी एक ठेकेदार पर मजदूरी के डेढ़ लाख रुपये का बाउंस चेक देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार के जिले मुजफ्फरपुर के गांव हरजी निवासी अमित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गांव नोजली निवासी एक युवक ने उसे व उसके गांव के कुल पांच लोगों को कर्नाटक की एक कंपनी में काम करने के लिए बुलाया था। सितंबर में उन्होंने अपनी मजदूरी का पैसा मांगा तो नोजली निवासी ठेकेदार ने उन्हें 30 हजार रुपये नकद दिए हैं।

जबकि एक लाख 52 हजार का चेक दे दिया। जब उन्होंने चेक को बैंक में जमा किया तो वह बाउंस निकला। बताया कि चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने कई बार आरोपी ठेकेदार से बातचीत कर पैसे देने की मांग की। लेकिन अब तक उनकी बात पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img