- करनाल निवासी किसान के रूप में मृतक की पहचान
- पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा कर चालक को पकड़ा
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: मेरठ-करनाल नेशनल हाइवे परअहमदगढ़ चौकी के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारी। टक्कर लगने से घायल बाइक सवार वृद्ध की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। शव की पहचान करनाल निवासी किसान के रुप मे हुई है परिजनों में मचा कोहराम।
सोमवार की शाम मेरठ-करनाल नेशल हाइवे पर अहमदगढ़ चौकी के पास करनाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक सवार वृद्ध को पीछे से जोरदार टक्कर मार कर घसीटते हुए दूर तक ले गया और कार चालक फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक नौशाद को पीछा कर पकड़ लिया है। कार चालक नौशाद का पहले से ही एक हाथ कटा हुआ है जो कि हाथ से विकलांग है।
दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी कश्मीर सिंह पुत्र बलकार सिंह उम्र 55 वर्ष के रुप मे हुई है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजन जिंदर ने बताया मृतक कश्मीर सिंह झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव रोटन मे अपने खेत पर आ रहा था लेकिन अहमदगढ मे तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
कश्मीर सिंह की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया घटना की सूचना मिली थी कार चालक नौशाद को हिरासत मे लिया गया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

