Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

एक लाख ईनामी बदमाश मेहताब मुठभेड़ में ढेर

सर्राफा लूटकांड का था मुख्य आरोपी, दो पुलिसकर्मी हुए घायल

जनवाणी संवाददाता।
बुढ़ाना: मंदवाड़ा रोड पर सर्राफा कारोबारी नेमचंद वर्मा और उनके पोते शिवम से करीब 10 लाख के जेवरात लूटने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी मेहताब उर्फ गलकटा पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

घटना शुक्रवार देर रात क्षेत्र के चौकी गढ़ी सखावतपुर के पास हुई। मेहताब पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि फरार चल रहा मेहताब शातिर अपराधी था। उसे पर विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 18 मुकदमे दर्ज है। गत माह 14 सितंबर को नकाबपोश बदमाशों ने नेमचंद व शिवम को बाइक पर रोककर तमंचा दिखाया था।

1

विरोध पर शिवम पर चाकू से हमला कर घायल किया और ईंख के खेत में बांध दिया। ढाई किलो चांदी, 75 ग्राम सोना, 4 हजार नकदी व मोबाइल लूटे गए थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मेहताब लूट का बाकी माल निकालने आ रहा है।

पुलिस टीम ने गांव जौला के पास नहर पटरी पर घेराबंदी की। मेहताब ने देखते ही पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में चौकी इंचार्ज ललित कसाना व कांस्टेबल अली घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में मेहताब को गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेहताब निवासी सोंटा रसूलपुर, थानाभवन, शामली का है। उसने दिनों तक रेकी की थी।

पुलिस ने तमंचा, कारतूस व लूट का कुछ माल बरामद किया है।

2

घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए भेजा गया। सूचना पर एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img