Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Karisma Kapoor: संजय कपूर की बहन मंदिरा का खुलासा- ‘प्रिया सचदेव के कारण टूटी थी करिश्मा की शादी’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी लंबे समय पहले टूट चुकी थी, लेकिन अब इस पुराने रिश्ते को लेकर नया खुलासा सबको हैरान कर रहा है। हाल ही में दिवंगत संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने दावा किया है कि करिश्मा और संजय का रिश्ता टूटने की असली वजह संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव थीं। मंदिरा कपूर स्मिथ ने बताया कि करिश्मा और संजय के बीच मतभेदों की शुरुआत तब हुई जब प्रिया सचदेव उनकी जिंदगी में आईं। उन्होंने कहा कि करिश्मा ने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए। गौरतलब है कि इस साल जून 2025 में संजय कपूर का अचानक निधन हो गया था। उनके निधन के बाद कपूर परिवार में संपत्ति और निजी रिश्तों को लेकर विवाद बढ़ गया है। इसी बीच मंदिरा ने सामने आकर न सिर्फ करिश्मा का समर्थन किया, बल्कि अपने भाई के रिश्तों और पारिवारिक तनाव पर भी खुलकर बात की है।

प्रिया के आने से सब बदल गया

मंदिरा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बहुत पहले ही पता चल गया था कि संजय और प्रिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि करिश्मा और उनके भाई संजय उस वक्त एक अच्छे दौर में थे। दोनों के दो बच्चे हो चुके थे और संजय अपने बच्चों को लेकर बेहद भावुक रहते थे। लेकिन प्रिया के आने से सब बदल गया। मंदिरा ने साफ कहा- ‘किसी परिवार में आकर दरार डालना गलत है। एक महिला जिसने अभी-अभी बच्चा जन्म दिया हो, उसकी जिंदगी बिगाड़ना और उसकी शादी तोड़ना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। करिश्मा इसकी हकदार नहीं थी।’

इस रिश्ते का समर्थन नहीं करेंगे

मंदिरा ने आगे बताया कि उनके पिता ने भी संजय और प्रिया के रिश्ते को कभी मंजूरी नहीं दी थी। वह साफ कहते थे कि यह रिश्ता गलत है और इससे आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मंदिरा और उनकी बहन ने तो 2017 में हुई संजय-प्रिया की शादी में भी हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने बताया- ‘हम बिल्कुल साफ थे कि इस रिश्ते का समर्थन नहीं करेंगे। पिताजी ने साफ कहा था कि इस शादी से परिवार में और मुश्किलें आएंगी।’

आज तक इस बात का अफसोस है

खास बात यह है कि मंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि करिश्मा कपूर कभी उनकी सबसे करीबी दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन जब उनका रिश्ता संजय से टूटा तो वह करिश्मा के साथ खड़ी नहीं हो सकीं। मंदिरा ने कहा कि उन्हें आज तक इस बात का अफसोस है।

संजय कपूर का निधन

दरअसल, 12 जून 2025 को इंग्लैंड के विंडसर में खेले जा रहे एक पोलो मैच के दौरान संजय कपूर का निधन हो गया था। मैच खेलते समय गलती से उन्होंने एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके डंक से गंभीर एलर्जी हुई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उस समय उनकी उम्र केवल 53 साल थी।

अब कौन है परिवार में

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बेटे अजारियस कपूर (जन्म 2018) परिवार में हैं। वहीं करिश्मा कपूर से उनकी शादी (2003-2016) से दो बच्चे समायरा कपूर और कियान कपूर भी हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img