Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गौकश गिरफ्तार, तमंचा, ढाई क्विंटल मांस और जीवित गौवंश बरामद

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना चिलकाना क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौकश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, करीब ढाई क्विंटल मांस, एक जीवित गौवंश तथा गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के दिशा निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार तड़के करीब 2:55 बजे थाना चिलकाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सलीरी के जंगल में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो देखा कि आरोपी एक जीवित गौवंश को पेड़ से बांधकर वध की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम सलीरी निवासी जुल्फान पुत्र जिन्दा हसन के रूप में हुई है। तलाशी में उसके कब्जे से एक देसी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, लगभग 250 किलो मांस, एक जीवित गौवंश और गौकशी के उपकरण (दो कुल्हाड़ी, एक छुरी, एक तराजू, बाट, लकड़ी का गुटका, स्टील का हत्था, 36 प्लास्टिक की पन्नियाँ, एक छींटदार कपड़ा, दो रस्सियाँ और तीन बोरे) बरामद किए गए।एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना पर मुकदमा संख्या 257/25 धारा 109 बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट तथा 3/5/8ए गोवध निवारण अधिनियम में पंजीकृत किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img