Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने कोहली

  • MS Dhoniपूर्व भारतीय कप्तान धौनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता

 

 

 दुबई, भाषा: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दशक का शीर्ष सम्मान अपने नाम किया जब उन्होंने पिछले 10 साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती।
कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी चुना गया। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता। प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धौनी को इस पुरस्कार के लिए चुना। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ट्विटर पर कोहली के इस पुरस्कार के लिए चुने जाने की घोषणा की। कोहली ने ‘आईसीसी पुरस्कारों’ के समय के दौरान अपने 70 में से 66 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़े। इस दौरान उनके नाम पर सर्वाधिक अर्धशतक (94), सर्वाधिक रन (20396) के अलावा 70 से अधिक पारी खेलते हुए सर्वाधिक औसत (56.97) का रिकॉर्ड भी रहा। कुल मिलाकर 32 साल के कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12040 रन, टेस्ट क्रिकेट में 7318 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2928 रन बनाए हैं और सभी प्रारूपों में मिलाकर उनका औसत 50 से अधिक का है। कोहली इसके अलावा 2011 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रहे। आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में कोहली को भारतीय आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा, आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से चुनौती मिल रही थी। कोहली ने बयान में कहा कि सबसे पहले तो यह पुरस्कार मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। पिछले एक दशक में जो लम्हा मेरे दिल के सबसे करीब है वह निश्चित तौर पर 2011 में विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2018 में आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतना है। रविवार को कोहली एकमात्र खिलाड़ी बने थे जिन्हें आईसीसी ने दशक की तीनों प्रारूपों की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह दी थी और साथ ही उन्हें दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का कप्तान भी बनाया गया था। सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुने जाने पर कोहली ने कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मैं काफी जल्दी जुड़ गया था।

पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है: 

  • विराट कोहली (आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार)
  • एलिस पैरी (आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए रेशेल हीहो-फ्लिंट पुरस्कार)
  • स्टीव स्मिथ (आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर)
  • विराट कोहली (आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)
  • एलिस पैरी (आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय महिला क्रिकेटर)
  • राशिद खान (आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)
  • एलिस पैरी (आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर)
  • काइल कोएट्जर (आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर)
  • कैथरीन ब्राइस (आईसीसी की दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला एसोसिएट क्रिकेटर)
  • महेंद्र सिंह धौनी (आईसीसी का दशक का क्रिकेट भावना पुरस्कार)।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img