Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

Rahul Gandhi: रूसी तेल खरीद को लेकर विवाद, राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति पर उठाया सवाल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है और उन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा, “पीएम मोदी, ट्रंप से डरते हैं। उन्होंने ट्रंप को ये एलान करने दिया कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा। बार-बार की अनदेखी के बावजूद बधाई संदेश भेजे जाते हैं।” राहुल गांधी का यह आरोप उस समय सामने आया है जब पीएम मोदी ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हमास और इजराइल के बीच शांति समझौते में भूमिका की सराहना की थी और उन्हें बधाई दी थी।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर फिर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। इस बार उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका संबंध और चीन-पाकिस्तान मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि वित्त मंत्री का अमेरिकी दौरा भी रद्द हो गया, जबकि पीएम मोदी शर्म अल शेख सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने चीन के खिलाफ कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया।

साथ ही राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति की भी आलोचना की और कहा कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी देश ने भारत का समर्थन क्यों नहीं किया? राहुल गांधी ने ये भी सवाल उठाया कि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए किसने कहा था।

जयराम रमेश ने ट्रंप के दावे को लेकर पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर तीखा हमला बोला है। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में लिखा “भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप वाशिंगटन डीसी में करते हैं। यहां से तारीफ, वहां से टैरिफ! राष्ट्रपति ट्रंप ने 51 बार दावा किया है कि व्यापारिक धमकी देकर भारत-पाकिस्तान तनाव को रोकने के लिए वे जिम्मेदार हैं। कल ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि भारत को रूस से तेल खरीदना चाहिए, और भारत ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा। प्रधानमंत्री इस पर चुप हैं! अगर ऐसा कोई फैसला लिया गया है तो प्रधानमंत्री को इसकी घोषणा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ट्रंप की तारीफ में ट्वीट करते हैं, लेकिन अमेरिका हम पर टैरिफ लगा देता है।”

राहुल गांधी ने कहा “हमारी विदेश नीति विफल हो चुकी है”

‘हमारी विदेश नीति विफल हो चुकी है’ कांग्रेस नेता ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि रूस से तेल खरीदने के पीछे की सच्चाई क्या है? अमेरिका के साथ व्यापार समझौता अभी तक क्यों नहीं हुआ? प्रधानमंत्री को संसद को विश्वास में लेना चाहिए, आम सहमति बनानी चाहिए और बताना चाहिए। हमारी विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है।’

महिलाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर हैं। बीते दिनों अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की नई दिल्ली में आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को एंट्री नहीं दी गई। इसे लेकर सरकार की खूब आलोचना हुई। इस मुद्दे पर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘श्रीमान मोदी, जब आप महिला पत्रकारों को सार्वजनिक मंचों से बाहर रखने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह बता रहे होते हैं कि आप उनके लिए खड़े होने के लिए बहुत कमजोर हैं। हमारे देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में समान भागीदारी का अधिकार है। इस तरह के भेदभाव के सामने आपकी चुप्पी नारी शक्ति पर आपके नारों की खोखलेपन को उजागर करती है।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img