Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Priya Malik: दिवाली के मौके पर प्रिया मालिक के साथ हुआ बड़ा हादसा, कपड़ों में लगी आग

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। प्रिया मलिक बीती रात दिवाली के जश्न में डूबी थीं। रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और खुशियों के माहौल के बीच एक ऐसा हादसा हो गया जिसने त्योहार की चमक को कुछ पल के लिए भय में बदल दिया।

दरअसल, दिवाली के मौके पर प्रिया पारंपरिक पोशाक में सज-धज कर बाहर तस्वीरें खिंचवा रही थीं। इसी दौरान उनके साथ एक भयावह हादसा हुआ। हालांकि, सौभाग्य से वक्त रहते उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। इस हादसे की जानकारी खुद प्रिया मलिक ने सोशल मीडिया पर साझा की।

भयावह हादसे की घटना को किया याद

प्रिया मलिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उस भयावह हादसे की घटना को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इससे वह और उनका परिवार स्तब्ध रह गए। प्रिया मलिक ने लिखा कि वह अपने पड़ोसियों के साथ तस्वीरें लेते हुए एक दीये के पास खड़ी थीं, तभी उनके आउटफिट में अचानक आग लग गई, जिसने उनकी पूरी पीठ, नीचे से कंधों तक और बालों के जूड़े तक को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने आगे लिखा, ‘इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ में आग लग गई है’।

पिता ने दिखाई तत्परता

प्रिया मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किए हैं। इसके जरिए उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब वे दिवाली सेलिब्रेट करते हुए फोटोज क्लिक करा रही थीं। हालांकि, उनके पिता ने तत्परता दिखाई और उन्हें बचा लिया, वरना हादसा गंभीर रूप ले सकता था।

प्रिया ने कहा, ‘मैं किसी छोटी-मोटी आग की नहीं

प्रिया के मुताबिक, ‘मैं किसी छोटी-मोटी आग की नहीं, बल्कि भीषण लपटों की बात कर रही हूं। शुक्र है कि मेरे पिताजी जलते हुए कपड़ों को फाड़ने में कामयाब रहे, क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र रास्ता था। लेकिन इस घटना से मैं और मेरा परिवार गहरे सदमे में हैं’। प्रिया ने आगे बताया कि इस घटना ने उन्हें एहसास दिलाया कि एक साधारण लेकिन सामान्य सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना ने उन्हें बहुत झकझोर दिया है। प्रिया ने लिखा, ‘उस पल में मेरे पिताजी हीरो थे। मैं ठीक हूं। मेरे कंधों, पीठ और उंगलियों पर मामूली जलन है’। बता दें कि प्रिया को ‘नजर’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में देखा जा चुका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img