Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

RRB NTPC 2025: रेलवे में 5800 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत कुल 5800 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC 2025 भर्ती के अंतर्गत निम्नलिखित पद शामिल हैं:

स्टेशन मास्टर (Station Master)

गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager)

ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant)

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial cum Ticket Supervisor)

जूनियर अकाउंट असिस्टेंट (Junior Accounts Assistant)

सीनियर क्लर्क (Senior Clerk)

पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए यह न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो, जबकि सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले, ओबीसी (NCL) का 2 जनवरी 1990 से पहले, तथा एससी/एसटी का 2 जनवरी 1988 से पहले का नहीं होना चाहिए।

चयन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) देनी होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल किया जाएगा।

पद के अनुसार उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) देना पड़ सकता है। इन सभी चरणों के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित जोन की वेबसाइट पर जाएं।

“New Registration” लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल ID आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूज़र ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।

अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और पद का चयन ध्यानपूर्वक भरें।

पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (signature) की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img