Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: 500 लोगों से पांच करोड़ से अधिक की ठगी में बॉलीवुड अभिनेता समेत 22 पर मुक़दमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: पांच साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 500 से अधिक लोगों से पांच करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में बागपत कोतवाली में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े सहित 22 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है।

मीतली गांव निवासी बबली, लुहारी गांव निवासी शर्मिला, सूरज आदि ने बताया कि बिजरौल गांव के युवक का उनके गांव में आना जाना था। वह स्वयं सहायता समूह और द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसाइटी से जुड़ा है। द लोनी अर्बन मल्टी स्टाटे क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉपरेटिव सोसाइटी भारत सरकार के कृ​षि मंत्रालय और सहकारी मंत्रालय में पंजीकृत है। कंपनी के पदा​धिकारियों से बातचीत होने के बाद बागपत के केंद्र से समालखा हरियाणा की ब्रांच में 1.90 लाख रुपये की एफडी कराई। इसके बाद अन्य लोगों के रुपये भी निवेश कराए। आरोप लगाया कि 27 नवंबर 2024 को कंपनी ने लेनदेन का साफ्टवेयर बंद कर दिया। समालखा ​स्थित कार्यालय पर जाकर कंपनी के अ​धिकारियों से वार्ता की, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं ​दिया। इस दौरान दूसरे सुविधा केंद्र संचालकों और एजेंटों के साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि कंपनी ने जिलेभर में 25 से अ​धिक एजेंट बनवाकर 500 से अ​धिक लोगों से रकम निवेश कराई, जो पांच करोड़ रुपये से अ​धिक है। पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर कोतवाली पुलिस ने 22 आरोपियों के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इनके ​खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पांच करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने राकेश कुमार, नरेश कुमार निवासी पवेसरा जिला सोनीपत, सुभाष सैनी आदर्श नगर सोनीपत, आकाश श्रीवास्तव निवासी अंबाला व हाल निवासी चंडीगढ़, पप्पू शर्मा निवासी मुखीला कॉलोनी पानीपत, गीता, बिजेंद्र सिंह निवासी मच्छरौली समालखा पानीपत, पूनम सांगवान निवासी रोहतक, रामकुमार झा, उनकी पत्नी अंजू निवासी ऊंचा रोड व हाल निवासी टीडीआई सिटी पानीपत, शबाब हुसैन निवासी कबाड़ी मार्केट लखनऊ, नरेंद्र नेगी, परि​क्षित पारसे निवासी इंदौर, राकेश शेट्टी मुंबई, राजेश टैगोर, संजय मृदगल निवासी भजला बड्डा हिमाचल, अ​भिनेता श्रेयस तलपड़े, अ​भिनेता आलोकनाथ निवासी मुंबई, एमडी समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल निवासी मुंबई व हाल निवासी दुबई के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।उक्त में बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img