Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

क्या डॉ. अदिल पश्चिमी यूपी में एक सक्रिय मॉड्यूल तैयार करने की योजना बना रहा था ?

सहारनपुर कनेक्शन खंगाल रही जांच एजेंसियां

जनवाणी संवाददाता

सहारनपुर: जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डॉ. अदिल अहमद के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि डॉ. अदिल उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में फैले आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए थे और पश्चिमी यूपी में एक सक्रिय मॉड्यूल तैयार करने की योजना बना रहा था, जिसका उद्देश्य बड़े शहरों में संभावित आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था। सूत्रों का कहना है कि जांच में सामने आया है कि डॉ. अदिल ने मार्च 2025 में सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में जनरल फिजिशियन के तौर पर नौकरी शुरू की थी। अस्पताल से उसे पांच लाख रुपये महीना वेतन मिलता था। इससे पहले वह दिल्ली रोड स्थित वी ब्रॉस अस्पताल में कार्यरत था। नई नौकरी उसे एक अन्य डॉक्टर की सिफारिश पर मिली थी। अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने बताया कि आरोपी डॉ. अदिल बेहद हसमुख, मिलनसार और मरीजों के बीच लोकप्रिय था। उसके द्वारा मरीजों के इलाज में कभी कोई लापरवाही नहीं देखी गई और प्रबंधन को उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली।

12Sre01B
क्या डॉ. अदिल पश्चिमी यूपी में एक सक्रिय मॉड्यूल तैयार करने की योजना बना रहा था ? 2


गिरफ्तारी के दिन आरोपी डॉ. अदिल सरसावा इलाके के एक फूड कोर्ट में बिरयानी खा रहा था, तभी जम्मू-कश्मीर पुलिस और सहारनपुर एसओजी की संयुक्त टीम ने उसे दबोच लिया था।

गिरफ्तारी से पहले डॉ अदिल ने अस्पताल प्रशासन से छुट्टी मांगी थी, यह कहते हुए कि उनकी मां की तबीयत खराब है और वह घर जाना चाहता हैं। उसने यह भी कहा था कि शायद वह अब वापस नहीं लौट पाएगा। जांच एजेंसियों को संदेह है कि आरोपी को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा पहले ही हो गया था और वह जल्द से जल्द सहारनपुर छोड़ने की तैयारी में था।

कई साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की चर्चा

सहारनपुर में इस तरह की चर्चाएं है कि आरोपी डॉ. अदिल के तीन साथी इस वक्त एटीएस की हिरासत में हैं। इसके अलावा, उसकी शादी में सहारनपुर से शामिल हुए साथी डॉक्टरों और अन्य प्रोफेशनल्स से भी पूछताछ की जा रही है। एजेंसियों का मानना है कि कुछ शिक्षित और प्रोफेशनल युवाओं को इस नेटवर्क में फ्रंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया ताकि किसी को शक न हो। डॉ अदिल की शादी 4 अक्टूबर को जम्मू में हुई थी, जिसमें फेमस मेडिकेयर के कई डॉक्टर साथी शामिल हुए थे। इन सभी से एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

अदिल के सहारनपुर वाले घर पर आते थे कौन लोग

सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि आरोपी डॉ. अदिल के घर पर देर रात तक हुक्का पार्टी चलती थी। सूत्रों के अनुसार, इन मौकों पर कई स्थानीय और बाहर के लोग उनके घर पर इकट्ठा होते थे। एजेंसियां यह खंगाल रही हैं कि इनमें कौन-कौन शामिल होता था और क्या इन्हें आतंकी नेटवर्क से जोड़ने वाले संकेत मिल सकते हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 27 अक्टूबर को जैश-ए-मुहम्मद के पोस्टर चिपकाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को पोस्टर लगाते देखा गया, जिसकी शुरूआती पहचान आरोपी डॉ. अदिल के रूप में की गई। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और हरियाणा के फरीदाबाद तथा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, टाइमर यूनिट और हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसकी शादी में जम्मू-कश्मीर कौन-कौन से लोग गए थे।

इन सभी कनेक्शनों की जांच कर एजेंसियां नेटवर्क का पूरा नक्शा तैयार करने में जुटी हुई हैं।अदिल की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ के बीच डर और सन्नाटा छा गया है। मरीजों में भी यह खबर तेजी से फैली और कई लोग हैरानी जता रहे हैं। एक मरीज ने कहा, ऐसा इंसान, जो दिन-रात मरीजों की सेवा करता था, उसके दो चेहरे कैसे हो सकते हैं, यह समझ पाना मुश्किल है।

जांच एजेंसियां आने वाले समय में आरोपी डॉ. अदिल और उसके संपर्कों से कई चौंकाने वाले तथ्य सामने लाने की तैयारी में हैं। जांच एजेंसी इस मामले में हर पहलू को खंगाल रहे हैं ताकि उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में किसी भी संभावित आतंकवादी गतिविधि को रोका जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: अमेरिका-ईरान टकराव टला, भारतीय शेयर बाजार में तेजी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने...

Sunil Shetty: केएल राहुल की धमाकेदार पारी पर खुश हुए सुनील शेट्टी, दामाद पर जताया गर्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Latest News: गृह मंत्रालय के I4C में नौकरी का मौका, मैनेजर समेत कई पदों पर आवेदन शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय...

Lifestyle News: गलत लाइफस्टाइल से कमजोर हो सकते हैं एग्स, समय रहते बरतें सावधानी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी...
spot_imgspot_img