Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Children’s Day 2025: बॉलीवुड में कई कलाकारों ने निभाई चाचा नेहरू की ऐतिहासिक भूमिका, पर्दे पर जीवंत हुई आज़ादी की कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय सिनेमा में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और व्यक्तित्व को कई बार बड़े पर्दे पर उतारा गया है। समय-समय पर विभिन्न फिल्मों में कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं ने नेहरू की भूमिका निभाई है और अपने प्रदर्शन से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

रोशन सेठ ने अपनी शालीनता और सौम्यता से नेहरू के व्यक्तित्व को अनोखे अंदाज़ में उभारा, जबकि प्रताप शर्मा ने किरदार में गहराई और गंभीरता की परतें जोड़ीं। वहीं दिलीप ताहिल ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी से नेहरू की गरिमा और नेतृत्व क्षमता को प्रभावी ढंग से पेश किया।

इन कलाकारों की प्रस्तुतियाँ न केवल नेहरू के योगदान और नेतृत्व को दर्शाती हैं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और उस दौर के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को भी जीवंत रूप से सामने लाती हैं।

रोशन सेठ

फिल्म ‘गांधी’ में ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता रोशन सेठ ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित थी। इसे रिचर्ड एटेनबरो ने निर्देशित किया था। रोशन सेठ ने नेहरू की शालीनता, बुद्धिमत्ता और नेतृत्व की भावना को बेहतरीन तरीके से पेश किया। इस फिल्म में नेहरू को एक युवा और आदर्शवादी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।

प्रताप शर्मा

फिल्म ‘नेहरू’ जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिसमें अभिनेता प्रताप शर्मा ने नेहरू की भूमिका निभाई। यह फिल्म नेहरू के बचपन से लेकर उनके प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाती है। प्रताप शर्मा ने नेहरू के व्यक्तित्व की गहराई, उनकी विचारधारा और देश के लिए उनके समर्पण को बखूबी दिखाया।

दिलीप ताहिल

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में अभिनेता दिलीप ताहिल ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म मशहूर धावक मिल्खा सिंह की बायोपिक थी, जिसमें नेहरू का किरदार छोटा लेकिन महत्वपूर्ण था।

बेंजामिन गिलानी

फिल्म ‘सरदार’ सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित थी, जिसमें अभिनेता बेंजामिन गिलानी ने जवाहरलाल नेहरू की भूमिका निभाई। इस फिल्म में नेहरू को एक दूरदर्शी नेता के रूप में दिखाया गया, जो स्वतंत्रता संग्राम और देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सौरभ दुबे

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अभिनेता सौरभ दुबे ने जवाहरलाल नेहरू का किरदार निभाया। यह फिल्म क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी। इसमें नेहरू का किरदार स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक महत्वपूर्ण नेता के रूप में सामने आता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img