Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

Air Pollution: प्रदूषण का कहर, दिल्ली-NCR में 400 से ज्यादा AQI, सुबह-सुबह जहरीली धुंध की परत

जनवाणह ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह औसत एक्यूआई 359 रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को औसत एक्यूआई 364 था, जिससे आज मामूली सुधार जरूर दिखा, लेकिन यह सुधार भी स्वास्थ्य के लिहाज से राहत देने वाला नहीं है। सुबह-सुबह कई इलाकों में जहरीले स्मॉग की परत साफ देखी गई, जिससे दृश्यता घटने के साथ-साथ लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जिसे ‘गंभीर’ श्रेणी माना जाता है। स्थिति सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के कई हिस्सों में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है।

दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 420

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह राजधानी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 420, अशोक विहार में 403, आया नगर में 333, बवाना में 414, बुराड़ी में 374, डीटीयू में 396, द्वारका में 389, आईटीओ में 370, जहांगीरपुरी में 417, मुंडका 414, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 370, रोहिणी 412, आरकेपुरम 372, वजीरपुर में 427 दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या से राहत नहीं मिलेगी।

400 पार पहुंचा गाजियाबाद में एक्यूआई

गाजियाबाद में भी एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, लोनी में 450 एक्यूआई दर्ज किया गया है। संजय नगर में 417 और इंदिरापुर में एक्यूआई 394 दर्ज किया।

नोएडा में कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई

नोएडा में भी कई इलाकों में 400 से ज्यादा एक्यूआई पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सेक्टर 125 में 429, सेक्टर 1 इलाके में 394 और सेक्टर 62 इलाके में 340 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम में 316 एक्यूआई दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुग्राम के एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में 316 एक्यूआई दर्ज किया गया है। सेक्टर 51 इलाके में 317, टेरी ग्राम में 216, विकास सदन में 272 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

फरीदाबाद का एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में एक्यूआई 224, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 293 और सेक्टर 11 में 199 दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img