Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

G20 Summit: जोहान्सबर्ग में मोदी-मैक्रों की द्विपक्षीय बैठक, भारत-फ्रांस साझेदारी पर चर्चा

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की। मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे के प्रति आभार प्रकट किया और भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

राष्ट्रपति मैक्रों ने लिखा कि धन्यवाद मेरे मित्र नरेंद्र मोदी। देश तब मजबूत होते हैं जब वे साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मुलाकात को बेहतरीन बातचीत बताया। उन्होंने कहा कि जोहान्सबर्ग G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। कई मुद्दों पर उपयोगी चर्चा हुई। भारत–फ्रांस संबंध दुनिया के लिए सकारात्मक शक्ति हैं।

पीएम मोदी ने बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई

G20 शिखर सम्मेलन के दूसरे सत्र में पीएम मोदी ने बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में आपदाओं की संख्या और असर लगातार बढ़ रहा है, जो मानवता के लिए बड़ी चुनौती है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने अपनी 2023 G20 अध्यक्षता के दौरान डिजास्टर रिस्क रिडक्शन वर्किंग ग्रुप बनाया था ताकि आपदा प्रबंधन में वैश्विक सहयोग बढ़ाया जा सके। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को इस विषय को प्राथमिकता देने के लिए सराहा।

पीएम मोदी ने कहा कि अब केवल ‘रिस्पॉन्स’ पर ध्यान देने के बजाय ‘डेवलपमेंट-सेंट्रिक’ यानी विकास केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने का समय है, ताकि आपदाओं से पहले ही मजबूत तैयारी हो सके। उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि G20 देशों की स्पेस एजेंसियों के सैटेलाइट डेटा को साझा किया जाए। उन्होंने G20 ओपन सैटेलाइट डेटा पार्टनरशिप बनाने का सुझाव दिया, जिससे खासकर ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) को बड़ी मदद मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img